Bollywood News: पापा गोविंदा के अफेयर की खबरों पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर हुईं नाराज
Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों चर्चा में है।
गोविंदा का नाम उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ जोड़ा जा रहा है।
दोनों की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच अब गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है।
हाल ही में टीना आहूजा एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे परिवार में चल रहे विवाद और कोमल रानी के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवाल किया। रिपोर्टर ने सवाल पूरा किया भी नहीं था कि टीना ने उसे रोक दिया।
टीना ने कहा, “हम यहां पर इसी के बारे में बात करते हैं… थैंक्यू।” इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गईं। जब उनसे इस मामले पर कुछ और कहने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और स्टेज से चली गईं।
न मां का पक्ष लिया, न कोमल पर बोलीं
टीना ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने न तो अपनी मां सुनीता आहूजा का पक्ष लिया और न ही कोमल रानी के खिलाफ कुछ कहा।

उनके रिएक्शन से इतना जरूर साफ है कि वह सार्वजनिक मंच पर परिवार से जुड़े इस विवाद पर बात नहीं करना चाहती हैं।
गोविंदा-कोमल की नजदीकियों पर विवाद
बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर की नजदीकियां पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं।
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने और कोमल के सिंदूर लगाए दिखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुईं।
वहीं, सुनीता आहूजा ने कोमल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर कोमल रानी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि गोविंदा के साथ उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है और दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन से जुड़ी है।
इस विवाद पर कश्मीरा शाह, दिव्या खोसला और राखी सावंत भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुकी हैं।
Also Read: ‘किंग’ में सुहाना खान का होगा स्पेशल डांस नंबर, शाहरुख की फिल्म को लेकर नई चर्चा

