David Warner: क्रिकेटर डेविड वार्नर की भारतीय सिनेमा में हुई एंट्री, इस फिल्म में करेंगे कैमियो…

David Warner: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं, लेकिन अब वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने को तैयार हैं। वार्नर जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक कैमियो रोल निभाने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

हैदराबाद में हुई पुष्टि

हैदराबाद में आयोजित फिल्म ‘किंग्स्टन’ के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की गई। इस इवेंट में ‘रॉबिनहुड’ के निर्माता रवि शंकर ने खुलासा किया कि डेविड वार्नर फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद निर्माता ने कहा, “डेविड वार्नर ने फिल्म में कैमियो किया है, यह दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा।” इस इवेंट में फिल्म के मुख्य अभिनेता नितिन और निर्देशक वेंकी कुदुमुला भी मौजूद थे। फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मुख्य भूमिका में तेलुगु अभिनेता नितिन नजर आएंगे। उनके अपोजिट अभिनेत्री श्रीलीला होंगी। यह पहली बार होगा जब ये दोनों कलाकार साथ काम करेंगे।

बता दे, श्रीलीला से पहले यह फिल्म रश्मिका मंदाना को ऑफर की गई थी, लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

क्या वार्नर को मिला 1 करोड़ रुपये?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड वार्नर को इस कैमियो रोल के लिए 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिली है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दे, तेलुगु फिल्म ‘रॉबिनहुड’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वेंकी कुदुमुला कर रहे हैं। यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर डेविड वार्नर के कैमियो को देखने के लिए।

बता दे, डेविड वार्नर पहले भी भारतीय फैंस के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं, खासतौर पर आईपीएल और सोशल मीडिया पर उनकी मस्ती भरी वीडियो के कारण। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह सिनेमा के पर्दे पर कैसा कमाल दिखाते हैं।

Also Read: मोहम्मद सिराज संग अफेयर की खबरों पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.