Lucknow News: वैल्यू-ई-कॉमर्स मॉडल पेश करते हुए, डीलशेयर का लखनऊ में रीलॉन्च

Lucknow News: भारत के मध्यम वर्गीय परिवारों की पहली पसंद रहा स्वदेशी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म डीलशेयर अब नए और ज्यादा ताकतवर अवतार डीलशेयर 2.0 के साथ वापस आ गया है। जयपुर, कोलकाता और गाजियाबाद के बाद कंपनी ने नवाबों के शहर लखनऊ में अपनी नई सेवाओं का रीलॉन्च किया है।

इस बार डीलशेयर का पूरा फोकस कस्टमर-फर्स्ट यानी ग्राहकों की बचत और उनके भरोसे पर है। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो खरीदारी में क्वालिटी से समझौता किए बिना हर रुपये की कीमत वसूलना चाहते हैं। लखनऊ हमेशा से ही डीलशेयर के लिए एक वफादार बाज़ार रहा है। रीलॉन्च के साथ ही शहर के लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया है।

75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है कुल ऑर्डर्स में।

65% कारोबार पुराने (Repeat) ग्राहकों से आ रहा है, जो इसकी विश्वसनीयता का प्रमाण है।

शहर में 6 डार्क स्टोर्स और एक मजबूत डिलीवरी नेटवर्क तैयार किया गया है।

आज के दौर में जहाँ क्विक कॉमर्स सुविधा तो दे रहे हैं लेकिन बचत कम हो रही है, वहीं डीलशेयर 2.0 का विजन अलग है। कंपनी का मानना है कि ‘किफायत’ कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक समझदारी है।

20-30% सस्ती खरीदारी: स्थानीय सप्लायर्स और अपने ‘प्राइवेट लेबल्स’ के जरिए डीलशेयर बाज़ार से काफी कम दामों पर सामान उपलब्ध करा रहा है।

2 घंटे में डिलीवरी: तकनीक और मजबूत सप्लाई चेन की मदद से अब 2 घंटे के भीतर सामान ग्राहकों के घर तक पहुँच रहा है।

DealShare 2.0 Relaunch

लोकल ब्रांड्स को मिली नई पहचान

डीलशेयर ने लखनऊ के मशहूर और भरोसेमंद ब्रांड्स जैसे बैल कोल्हू, ज्ञान, नरिश, घड़ी, अशोक मसाले और कुमुद राइस के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा कंपनी के अपने ब्रांड्स जैसे सम्पूर्ति, स्वच्छा और खाओ पीयो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

डीलशेयर के सीईओ कमलदीप सिंह ने इस मौके पर कहा, लखनऊ के ग्राहक बहुत समझदार हैं, वे बचत की कीमत जानते हैं। डीलशेयर 2.0 के साथ हमारा उद्देश्य स्पष्ट है हर दिन असली बचत और भरोसेमंद सुविधा देना। हमने अपने प्राइवेट लेबल्स और डिलीवरी सिस्टम को इतना मजबूत किया है कि क्वालिटी और दाम का बेहतरीन तालमेल बना रहे।

इस रीलॉन्च के साथ कंपनी ने अपना नया ब्रांड कैंपेन भी शुरू किया है। इसकी थीम मेहनत की कमाई, हक से बचाओ है, जो हर उस भारतीय के गर्व को दर्शाती है जो अपनी मेहनत के पैसे को समझदारी से खर्च करता है।

Also Read: UP में विकास को रफ्तार, 9 जिलों में लगेंगी 12 औद्योगिक इकाइयां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.