ईरान के शीर्ष धर्मगुरु ने जारी किया फतवा, ट्रंप-नेतन्याहू को घोषित किया ईश्वर का दुश्मन
Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान के शीर्ष शिया धर्मगुरु अयातुल्ला मकारिम शिराजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ धार्मिक फतवा जारी करते हुए उन्हें ‘ईश्वर का दुश्मन’ घोषित किया है। यह फतवा ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ दी गई कथित धमकियों के जवाब में आया है।
फतवे की मुख्य बातें
कोई भी व्यक्ति या सरकार जो धार्मिक नेताओं को धमकाती है, वह ईश्वर का दुश्मन है। दुनिया भर के मुसलमानों से इन नेताओं का विरोध करने की अपील है। मुस्लिम देशों को ट्रंप-नेतन्याहू से किसी भी तरह के समर्थन से बचना चाहिए।
क्यों आया यह फतवा
ट्रंप का बयान, मैंने खामेनेई को भयावह मौत से बचाया
इजरायली रक्षा मंत्री का खुलासा, हम खामेनेई को मारना चाहते थे
13 जून को शुरू हुआ था ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’
ईरान ने जवाब में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए
धर्मगुरु की चेतावनी में कहा गया है कि मुसलमानों का कर्तव्य है कि वे इन दुश्मनों को पछतावा करवाएं। इन्हें दिया जाने वाला कोई भी समर्थन हराम है। धमकियों का सामना करने वालों को ईश्वर का इनाम मिलेगा।
Also Read: तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, दर्जनों घायल

