Delhi:  लाल किले के पास कार ब्लास्ट में अब तक 11 की मौत, NIA करेगी धमाके की जांच

Sandesh Wahak Digital Desk: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक हरियाणा नंबर की हुंडई आई-20 कार में हुए जबरदस्त धमाके से राष्ट्रीय राजधानी दहल उठी। इस भीषण विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आतंकी मॉड्यूल से जुड़ रहे तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस, एसएफएल (SFL), एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीमें तुरंत जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके के तार हाल ही में सामने आए फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं, जिसके चलते आधिकारिक तौर पर जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी जा सकती है।

खुफिया एजेंसियों को शक है कि कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा भगोड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। धमाके से ठीक पहले की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें एक काले रंग का मास्क पहने ड्राइवर कार चलाता दिख रहा है। विस्फोट में मारे गए कार सवार व्यक्ति की पहचान की पुष्टि के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी, जिसके बाद ही पता चलेगा कि कार में डॉ. उमर मोहम्मद ही था या नहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटनास्थल और एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया। वह आज सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।

Also Read: Varanasi: MLA त्रिभुवन राम ने किया पावर सब-स्टेशन का भूमि पूजन, 25 गांवों को मिलेगी रोशनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.