दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगार डॉ. उमर मोहम्मद का घर धमाके से उड़ाया गया, पुलवामा में सुरक्षा बलों का एक्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी कार्रवाई के तहत आईईडी (IED) धमाके से ध्वस्त कर दिया है। आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर इस ऑपरेशन को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया।

यह कार्रवाई ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ पर चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा है, जिसमें अब तक डॉक्टर सहित कई पढ़े-लिखे संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में बड़े खुलासे: तीसरी संदिग्ध कार बरामद

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। गुरुवार को फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक संदिग्ध मारुति ब्रेजा कार मिली है। यह कार पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर गहन तलाशी ली। जांच टीम ने बुधवार को फरीदाबाद के खंडावली गांव से मॉड्यूल की दूसरी कार एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट भी बरामद की थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद, डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. शाहीन शाहिद ने आईईडी ले जाने के लिए कुल तीन कारें खरीदी थीं। इन आतंकियों ने अपनी पूरी योजना एक एन्क्रिप्टेड स्विस मैसेजिंग ऐप के जरिए बनाई और मिशन को कोऑर्डिनेट किया। ब्लास्ट साइट से मिले DNA सैंपलों से यह पुष्टि हुई है कि विस्फोटित हुई सफेद Hyundai i20 कार को डॉ. उमर ही चला रहा था।

यूपी-हरियाणा में छापेमारी

दिल्ली ब्लास्ट के तार हरियाणा तक जुड़े होने के कारण गुरुवार को नूंह में भी छापेमारी की गई। पिनांगवा से खाद और बीज बेचने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जिस पर शक है कि आरोपियों ने उसकी दुकान से भारी मात्रा में NPK खाद (संभवतः आईईडी बनाने के लिए) खरीदी थी।

दिल्ली पुलिस ने इस खतरे के मद्देनजर शहर के सभी थानों, चौकियों और बॉर्डर पॉइंट्स पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Also Read: बिहार चुनाव 2025 का ‘महादंगल’: 243 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.