‘Delhi Crime Season 3’: ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ की रिलीज डेट का ऐलान, शेफाली शाह फिर दिखेंगी दमदार अवतार में

‘Delhi Crime Season 3’: OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फरवरी 2025 में कई बेहतरीन वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इनमें से एक है बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम‘ का तीसरा सीजन। इस सीजन का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

3 फरवरी को रिलीज होगा तीसरा सीजन

शेफाली शाह, जो इस सीरीज में DCP वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आती हैं, ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “लाइट्स, कैमरा, टुडम – जो आने वाला है उसके लिए आप तैयार नहीं हैं। जानिए 3 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर क्या आ रहा है, जी हां ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’।”

हुमा कुरैशी की नई एंट्री

इस बार तीसरे सीजन में हुमा कुरैशी की भी एंट्री हुई है, जो शो में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। इससे पहले के दोनों सीजन में शेफाली शाह का किरदार अपराध की जटिल गुत्थियों को सुलझाते हुए दिखाया गया था।

पहली भारतीय एमी अवॉर्ड विनर वेब सीरीज

गौरतलब है कि ‘दिल्ली क्राइम’ पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज है, जिसे अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार से नवाजा गया है। इस क्राइम-ड्रामा का निर्देशन रिची मेहता ने किया है।

पहले दो सीजन की झलक

मार्च 2019 में आए पहले सीजन में निर्भया कांड की कहानी दिखाई गई थी, जिसने दर्शकों को झकझोर दिया था। वहीं, 26 अगस्त 2022 को रिलीज हुए दूसरे सीजन में ‘कच्छा-बनियान गैंग’ की कहानी को प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, तीसरे सीजन की कहानी को लेकर फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार DCP वर्तिका चतुर्वेदी किस अपराध की गुत्थी सुलझाएंगी।

Also Read: Film ‘Nadaaniyaan’: सैफ अली खान के बेटे करेंगे डेब्यू, खुशी कपूर के साथ दिखेगा रोमांस, करण जौहर ने रिलीज किया फिल्म का पोस्टर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.