दिल्ली साइबर सेल ने 24 लाख के ऑनलाइन ठगी का किया खुलासा, म्यूल अकाउंट किंगपिन गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी के मामले में सत्यम कुलश्रेष्ठ उर्फ “सैम” को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराकर ऑनलाइन ठगी में बड़ी रकम हड़पने का काम किया। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन और बैंक से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

निवेश कराने के लिए उकसाया

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता गोयल ने बताया कि नवंबर 2024 में उनकी पहचान एक महिला, नेहा शर्मा, से ऑनलाइन फ्रेंडशिप वेबसाइट पर हुई। महिला ने खुद को गुरुग्राम निवासी बताया और फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप “स्प्रेडेक्स ग्लोबल लिमिटेड” के जरिए निवेश कराने के लिए उकसाया। शिकायतकर्ता ने पहले 8 लाख रुपये निवेश किए, जिसके बाद ऐप ने नकली मुनाफा दिखाया और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कुल मिलाकर शिकायतकर्ता ने किस्तों में 24 लाख 49 हजार रुपये तक निवेश कर दिए। जब उन्होंने पैसा निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने साढ़े सात लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस की मांग की और महिला ने सभी संपर्क बंद कर दिए।

ऑनलाइन स्कैमर्स

दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया कि रकम कई म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर हुई थी। एक म्यूल अकाउंट धारक ने कबूल किया कि उसने अपने अकाउंट और दस्तावेज सैम को दिए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सैम देशभर के 50 से अधिक एजेंट्स के संपर्क में था और ऑनलाइन स्कैमर्स को बैंक अकाउंट बेचता था।

साइबर सेल अब आरोपी के सहयोगियों और अन्य शिकारों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए है।

Also Read: NIA ने 5 राज्यों में 21 ठिकानों पर की छापेमारी, आतंकी साजिश का खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.