Ranji Trophy 2025: सौराष्ट्र के सामने पस्त हुई दिल्ली, जडेजा बने ‘जीत के हीरो’, पंत बुरी तरह फ्लॉप
Ranji Trophy 2025 Saurashtra vs Delhi: सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मैच में दिल्ली को बुरी तरह हरा दिया है. दरअसल, सौराष्ट्र ने राजकोट में खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की है.

इस मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत दिल्ली के लिए खेल रहे थे. लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन रवींद्र जडेजा चमक गए.
आपको बतादें कि जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. वहीं, दूसरी पारी में 7 विकेट झटके.
दरअसल, दिल्ली की टीम पहली पारी में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस दौरान यश धुल ने 44 रनों का योगदान दिया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए. जबकि मयंक गुसैन ने 38 रनों की नाबाद पारी खेली.
टीम का दूसरी पारी में ज्यादा बुरा हाल हुआ. और 94 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इस पारी में कप्तान आयुष बडोनी ने 44 रनों की पारी खेली. जबकि ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए.
जडेजा हिट और पंत हुए फ्लॉप

सौराष्ट्र के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हिट रहे. उन्होंने दिल्ली की पहली पारी के दौरान 5 विकेट झटके. उन्होंने 17.4 ओवरों में 66 रन दिए. जबकि दूसरी पारी में भी घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए. इसके साथ-साथ सौराष्ट्र की पहली पारी के दौरान 38 रन भी बनाए. लेकिन दिल्ली के खिलाड़ी पंत कुछ खास नहीं कर सके. वे पहली पारी में 1 रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हुए.

