Delhi Election Result: जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया की हार, भाजपा प्रत्याशी ने इतने वोटों से हराया

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया को बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया है।

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 600 वोटों से हार गए हैं।

जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां से जीत दर्ज की है। इस सीट पर सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव यानि कि 2020 में सिसोदिया ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार वह सीट बदलकर भी जीत दर्ज नहीं कर पाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.