Delhi Election Results 2025: ‘और लड़ो आपस में…’, उमर अब्दुल्ला ने क्यों कसा कांग्रेस-AAP पर तंज?

Delhi Election Results: दिल्ली में आज मतगणना का दिन है. वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं. अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है.

Delhi Election Results

जबकि AAP सिर्फ 28 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है. वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है.

Delhi Election Results

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘महाभारत’ सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, ‘और लड़ो आपस में!’… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है.

विधानसभा चुनावोंं में काम नहीं करता है ‘इंडिया’ ब्लॉक

कांग्रेस और AAP केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन काम नहीं करता है. पहले हरियाणा और फिर दिल्ली में कांग्रेस और AAP ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह बीजेपी को फायदा हुआ.

सही साबित होते दिख रहे एग्जिट पोल

दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे. नतीजों से पहले जारी हुए एग्जिट पोल्स में बताया गया था कि अबकी बार बीजेपी के लिए दिल्ली दूर नहीं है. यानी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता बताया गया था. शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं.

Also Read: Milkipur By Polls Result: चंद्रभान पासवान 22 हजार वोटों से आगे, बड़ी जीत की ओर भाजपा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.