दिल्ली: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास पर आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड सक्रिय हो गए। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल कर्मियों और पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही आग बुझा ली जाएगी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या कोई अन्य कारण था। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान के विस्तृत विवरण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

Also Read: संभल हिंसा मामला: पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले SSP- दर्ज नहीं होगा केस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.