दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हाई कोर्ट को खाली कराया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस धमकी को बेहद गंभीरता से लिया गया है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। वहीं, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने हाई कोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली।
अधिकारियों का कहना है कि अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल, कई एजेंसियां मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं।
Also Read: सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM, रेस में सबसे आगे

