Meerut News: छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने यात्रियों से की अभद्रता, वीडियो वायरल
Meerut News: देश के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा एक बार फिर टोल कर्मियों की मनमानी और अभद्रता को लेकर सुर्खियों में है। टोल कर्मियों द्वारा गाड़ी सवारों के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि संदेश वाहक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मंगलवार सुबह वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि टोलकर्मी गाड़ी सवारों से अभद्रता कर रहे हैं, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुँच जाती है। वीडियो बना रहे पीछे के गाड़ी चालक ने बताया कि टोलकर्मी आधे घंटे से गाड़ी सवारों से बदतमीजी कर रहे थे।
जब वीडियो बना रहा युवक खुद टोल बूथ पर पहुँचा और उसने केबिन में बैठे कर्मी से आधे घंटे तक इंतजार कराने की बात कही, तो टोलकर्मी ने उससे भी अभद्रता शुरू कर दी। युवक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिस पर देखते ही देखते हजारों लाइक और कमेंट आ गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की अभद्रता के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। पहले भी, एनएचएआई (NHAI) अधिकारियों ने टोल चलाने वाली कंपनी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन टोल कर्मियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। इस मामले में टोल प्लाजा पर तैनात अधिकारी इंद्रप्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे के हापुूड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा गाड़ी सवारों के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #hapur #tolplaza pic.twitter.com/67Y2qoSPKS
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) December 9, 2025
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर CCTV के दुरुपयोग का आरोप
उधर, एक अन्य गंभीर मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर स्थित टोल प्लाजा से सामने आया है। यहाँ एंट्री ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर लगे सीसीटीवी का दुरुपयोग कर अश्लील वीडियो बनाने की लिखित शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई है। शिकायतकर्ता ने टोल मैनेजर आशुतोष विश्वास पर इस मामले में संलिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि अश्लील हरकत करने वालों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम किया जाता है। मैनेजर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मामले की आंतरिक जाँच की जा रही है कि किसने यह ओछी हरकत की है।
Also Read: BSP सुप्रीमो मायावती ने चुनाव सुधार बहस में कर दी ये 3 बड़ी मांग

