Delhi Mumbai Expressway Accident: सफाई करते समय पिकअप ने मारी टक्कर, 6 कर्मचारियों की मौत, 5 घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

Delhi Mumbai Expressway Accident

दरअसल, ये हादसा थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास हुआ. जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी.

इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 10:00 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे.

पिकअप हुआ कंट्रोल से बाहर

आज सुबह थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

इस हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों की मदद करने के लिए आगे आए और अस्पताल पहुंचाया. सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम जैसे हालात बन गए.

एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए.

मृतकों की पहचान बाकी

वहीं, पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा. यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है.

इससे पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई बार घने कोहरे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया गया है.

Also Read: Pahalgam Terror Attack: ‘पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दीजिए…’, पहलगाम हमले पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.