Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने हमले के बाद आज पहली बार की जनसुनवाई, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर हुए हमले के बाद आज पहली बार जनसुनवाई की। 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान उन पर राजेश खिमजी नाम के एक शख्स ने हमला कर दिया था, जिसके बाद यह कार्यक्रम रोक दिया गया था।

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पहले से काफी कड़ी कर दी गई है। जनसुनवाई के लिए आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री से एक निश्चित दूरी पर रखा गया था। इस दौरान सुरक्षा गार्ड भी पूरी तरह सतर्क नजर आए। हालांकि, हमले के बाद बंद हुई जनसुनवाई के दोबारा शुरू होने से जनता ने राहत की सांस ली है।

क्या हुआ था हमला?

20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनके बाल खींचे। इस घटना से राजनीति में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी के रूप में हुई थी। बता दें, रेखा गुप्ता को बीजेपी की एक तेजतर्रार नेता माना जाता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

 

Also Read: UP Politics: नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने जीएसटी दरों पर केंद्र से किए ये अहम सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.