Delhi News: करावल में ट्रिपल मर्डर, शख्स ने पत्नी और दो बेटियों को उतारा मौत के घाट
Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।
आर्थिक तंगी और विवाद बना वजह
पुलिस के मुताबिक, यह घटना करावल नगर की भगत सिंह कॉलोनी में हुई है। आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी जय श्री और 7 व 5 साल की दो बेटियों की हत्या की। बताया जा रहा है कि प्रदीप भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था, जिसके कारण उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था।
गला घोंटकर की हत्या की आशंका
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के साथ विवाद के बाद प्रदीप ने तीनों का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की कई टीमें गठित कर आरोपी प्रदीप को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
Also Read: ‘बिहार में तीसरा मोर्चा बनाएंगे, मंत्री पद छोड़ देंगे’, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान

