दिल्ली में फर्जी IPS गिरफ्तार, IB अफसर बनकर झाड़ता था रौब
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विमल भट्ट उर्फ सोनू नाम के एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। यह शख्स खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का वरिष्ठ IPS अधिकारी बताकर न केवल लोगों पर धौंस जमाता था, बल्कि भारी ठगी को भी अंजाम देता था। पुलिस ने इसे पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से उस वक्त दबोचा, जब वह अपनी फर्जी पहचान के साथ घूम रहा था।
आरोपी विमल भट्ट ने लोगों को यकीन दिलाने के लिए किसी फिल्मी विलेन जैसा तामझाम कर रखा था। वह अपने पास इंटेलिजेंस ब्यूरो का जाली आईडी कार्ड रखता था। अपनी निजी गाड़ी पर उसने ‘POLICE’ का स्टिकर लगा रखा था और ऊपर सायरन व लाउडस्पीकर (लाउडहेलर) भी फिट किया था, ताकि कोई शक न करे। वह कोई मामूली अपराधी नहीं है, कोर्ट ने उसे पिछले साल 4 अगस्त 2025 को ही भगोड़ा (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था।
विमल के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं (IPC 419, 467 आदि) के तहत कई मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में भी वह सक्रिय था।
Also Read: सहारनपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

