दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हथियार सप्लायर और तीन रिसीवर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 15 अत्याधुनिक पिस्तौल और 150 राउंड गोलियां बरामद की हैं।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया सप्लायर साजिद, मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली के अपराधियों को सप्लाई करता था। वह नीरज बवानिया गैंग के सदस्य सनी जसवंत को भी हथियार मुहैया कराता था। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।

दिल्ली पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले, गुरुवार को पुलिस ने ऊँटों के जरिए शराब तस्करी करने वाले एक अनोखे गिरोह को पकड़ा था। ये तस्कर चौकियों से बचने के लिए ऊँटों पर शराब लादकर जंगल के रास्ते दक्षिण दिल्ली में शराब लाते थे। इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया और 42 पेटी शराब व तीन ऊँट जब्त किए गए।

इसके अलावा, पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल चार बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएँ शामिल हैं, जो 2017 से गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद किए हैं।

Also Read: Lucknow News: 19 साल पुरानी डकैती-हत्या केस की डायरी गायब, पेंशन के लिए भटक रहे अफसर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.