दिल्ली में गैंगस्टर्स पर पुलिस का शिकंजा, कुख्यात गुड्डू का हुआ हाफ एनकाउंटर

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में, दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी गुड्डू का हाफ एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू शालीमार बाग में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। गुड्डू पर बलात्कार, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुड्डू के ठिकाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर गुड्डू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जिसमें गुड्डू घायल हो गया। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

58 ठिकानों पर छापेमारी, 6 गैंगस्टर गिरफ्तार

गुड्डू के एनकाउंटर के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर्स के 58 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 36 लोगों को हिरासत में लिया है।

इस कार्रवाई के दौरान कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हथियार, एक बुलेट प्रूफ एसयूवी, 50 लाख रुपये कैश और सोना भी बरामद किया है।

Also Read: लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 5 करोड़ की ड्रग्स, दो यात्री गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.