CBI ने एक लाख की रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल राजकुमार मीणा को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली के अशोक विहार पुलिस स्टेशन में की गई।

सीबीआई ने यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि हेड कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर ने उसके खिलाफ एफआईआर न दर्ज करने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह डील 2 लाख रुपये में तय हुई और हेड कांस्टेबल ने पहली किस्त के तौर पर 1 लाख रुपये मांगे थे।

सीबीआई का स्टिंग ऑपरेशन

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने हेड कांस्टेबल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही हेड कांस्टेबल राजकुमार मीणा ने शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: Ayodhya News: दीपोत्सव-2025 की तैयारियां शुरू, इस बार होगा पहले से भी भव्य आयोजन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.