Uttam Nagar Murder Case: मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला MCD का बुलडोजर
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन एक मासूम की गलती से शुरू हुए विवाद में युवक तरुण की जान लेने वाले आरोपियों पर अब दोहरी मार पड़ी है। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम ने मुख्य आरोपी निज़ामुद्दीन की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन लिया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हत्या के मामले में शामिल अवैध ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है।
यह पूरी घटना 4 मार्च (बुधवार) यानी होली के दिन शुरू हुई थी। एक 9 वर्षीय बच्ची ने अपनी छत से खेलते हुए गलती से पड़ोस की एक महिला पर पानी का गुब्बारा गिरा दिया था। यह मामूली सी बात देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि निज़ामुद्दीन और उसके साथ आए करीब 20-25 लोगों की भीड़ ने तरुण पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
दिल्ली – होली पर हुए तरुण हत्याकांड के एक आरोपी उमरदीन के घर का अवैध हिस्सा आज ध्वस्त किया गया। तनाव के मद्देनजर इलाके में पुलिस फोर्स तैनात रही। https://t.co/6ln5j6R0UU pic.twitter.com/4fG1oZXhG2
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 8, 2026
सीएम रेखा गुप्ता का सख्त रुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना को हृदयविदारक और निंदनीय बताया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि राजधानी में इस तरह की दरिंदगी के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रशासन को स्पष्ट निर्देश हैं कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दिल्ली सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब तक एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने हत्या की धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक तरुण के भाई अरुण कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरी भीड़ की पहचान कर उन्हें सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या केवल एक गुब्बारे की वजह से की गई, जो न्याय के साथ-साथ इंसानियत पर भी एक बड़ा सवाल है।
Also Read: ‘उनका बस चले तो …’, फाइनल से पहले बोले सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर की कोचिंग पर दिया बड़ा बयान

