राहुल गांधी से जुड़े केस को ट्रांसफर करने की मांग, याचिकाकर्ता ने दिया जान के खतरे का हवाला

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनकी कथित ब्रिटिश नागरिकता से संबंधित मामले को रायबरेली की एमपी/एमएलए कोर्ट से लखनऊ की विशेष अदालत में स्थानांतरित (Transfer) करने की मांग की गई है। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर की गई है, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होने की संभावना है।

याचिकाकर्ता और आरोप

यह याचिका भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की है, जो इस मामले में वादी भी हैं। याचिकाकर्ता ने रायबरेली में सुनवाई के दौरान अपनी जान को खतरा बताते हुए केस ट्रांसफर करने की मांग की है। शिशिर ने आरोप लगाया है कि उन्हें 3 नवंबर और 5 दिसंबर को धमकी दी गई, और 12 दिसंबर को उन पर हमले की कोशिश की गई।

याची के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली अदालत में सुनवाई की कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया। एस. विग्नेश शिशिर ने यह भी बताया कि वह मंगलवार को हाईकोर्ट से इस याचिका पर अतिशीघ्र सुनवाई करने का आग्रह करेंगे।

Also Read: बिसारी देवी मंदिर विवाद: FIR दर्ज होने के बाद पुलिस पर एक्शन, दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.