निषाद समाज को नदी और बालू पट्टों में प्राथमिकता देने की मांग, VVIP पार्टी ने सरकार से की अपील

Lucknow News: विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP पार्टी) ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के अधिकारों और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कई मुद्दे उठाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ‘हेलीकॉप्टर बाबा’ ने कहा कि संगठन लगातार पत्राचार और उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर निषाद समाज के हितों के लिए प्रयास कर रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में नदियों, पोखरों, डैम और नदी से संबंधित बालू निकासी के सभी पट्टे निषाद समाज को एक रुपये के पट्टे पर दिए जाएं। उनका कहना था कि इससे निषाद समाज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वह विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा।

निषाद समाज को नदी और बालू पट्टों में प्राथमिकता देने की मांग

सतीश कुमार निषाद बने प्रदेश अध्यक्ष

प्रेस वार्ता के दौरान सतीश कुमार निषाद को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार निषाद ने कहा कि VVIP पार्टी का उद्देश्य एक समतावादी, न्यायसंगत और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को समान अधिकार देता है और अन्याय के खिलाफ शिक्षित, संगठित और संघर्षरत रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वंचित समाज के हर वर्ग को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर उनकी आवाज लोकसभा और विधानसभा तक पहुंचाई जाएगी, साथ ही सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी उनके विकास के लिए काम किया जाएगा।

निषाद समाज को नदी और बालू पट्टों में प्राथमिकता देने की मांग

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि जाति, लिंग और धर्म के आधार पर भेदभाव समाप्त कर असत्य और शोषण के खिलाफ खड़ा होना पार्टी का लक्ष्य है। उनके अनुसार सत्ता जनता की सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि स्वार्थ पूर्ति का साधन।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष पाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष निहारिका गिरि, राष्ट्रीय सचिव मो. इम्तिशाफ सिद्दीकी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरि प्रसाद शुक्ला, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुशील राम चंदानी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: Siddharthnagar News: जमीन पर अवैध कब्जे और घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.