Deoria News: नशे में धुत जेसीबी चालक ने मचाई तबाही, कई गाड़ियां तोड़ीं

Deoria News: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली चौक से हनुमान मंदिर के बीच एक पोकलेन मशीन जेसीबी चालक ने नशे की हालत में कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, जेसीबी चालक ने सड़क पर खड़ी कई चार पहिया और दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेसीबी चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जेसीबी का पीछा किया और हनुमान मंदिर के पास उसे रोक लिया। भीड़ ने जेसीबी का शीशा तोड़ दिया और चालक को जमकर पीटा।

इसके बाद चालक घायल हो गया और वह सड़क पर ही जेसीबी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले को शांत करने में लग गई।

देवरिया का सीसी रोड सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है, जहां यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: दिल्ली: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.