UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- नहीं बदलने देंगे संभल की डेमोग्राफी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक बयान में उन्होंने कहा कि हम संभल जिले की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगे।
उपमुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने संभल में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले वहां बिजली का लाइन लॉस 84% होता था, जो अब घटकर 18% रह गया है। पाठक ने बताया कि सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रॉडक्ट’ योजना से संभल में बड़ा बदलाव आया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान आतंकियों को छोड़ा गया था। पाठक ने नेहरू की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि संभल में हमेशा हिंदू समुदाय पीड़ित रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, आज हमारी सरकार में संभल से पलायन रुका है और हमने सभी को समृद्ध बनाने का काम किया है।
Also Read: नोएडा में डिफेंस हब: राजनाथ सिंह ने डिफेंस फेसिलिटी का किया उद्घाटन, सीएम योगी रहे मौजूद

