सीतापुर पत्रकार हत्याकांड पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की प्रतिक्रिया, बोले- दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीतापुर में हुए पत्रकार हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें बेनकाब किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बहराइच के कैसरगंज स्थित एस.आर. मैरिज लॉन में भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जब मीडिया ने पत्रकार हत्याकांड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताया और कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हत्या के पीछे कोई साजिशकर्ता पाया जाता है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी लाल वर्मा, विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी, गौरव वर्मा (विधानसभा संयोजक), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विवेक सिंह बिसेन (ब्लॉक प्रमुख) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read: बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल की फंदे से लटकाकर हत्या, परिजन फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.