डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास भी दो वोटर ID, तेजस्वी ने चुनाव आयोग से किया सवाल
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले वोटर वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर लगे दो अलग-अलग EPIC नंबर होने के आरोपों के बाद अब उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर पलटवार किया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि विजय सिन्हा के पास भी दो EPIC कार्ड हैं, और उनकी उम्र भी दोनों में अलग-अलग है।
आरजेडी का दावा और सबूत
आरजेडी ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के दोनों EPIC नंबर सोशल मीडिया पर जारी किए हैं।
पहला कार्ड: लखीसराय पैतृक गांव का है, जिसका EPIC नंबर IAF 39393370 है।
दूसरा कार्ड: पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का है, जिसका EPIC नंबर AFS0853341 है।
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, विजय सिन्हा के पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के EPIC नंबर हैं। एक में उनकी उम्र 57 साल और दूसरे में 60 साल दिखाई गई है। यह जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट और नई वोटर लिस्ट में भी मौजूद है। उन्होंने सवाल उठाया, अब कौन फ्रॉड कर रहा है? या तो चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया ही फ्रॉड है, या फिर बिहार के डिप्टी सीएम फ्रॉड हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, "Bihar's Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha have two EPIC numbers. That too in two different assembly constituencies. In one, the age is 57, and in the other, the age is 60. This is also online on the Election… pic.twitter.com/QhJq7PJEwx
— ANI (@ANI) August 10, 2025
तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल
तेजस्वी ने विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देखना यह है कि क्या चुनाव आयोग और प्रशासन उन पर कोई कार्रवाई करेगा। उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने यह भी कहा कि SIR (सिस्टमैटिक इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) बहुत बड़ा फ्रॉड है, और हम पूरे सबूतों के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।
Also Read: Kanpur News: लूट के बाद किन्नर और भाई की बेरहमी से हत्या, चार दिन पुराने मिले शव

