Deva X Review: शाहिद कपूर की फिल्म ने तोड़ा फैंस का दिल या जीता दिल? जानें नेटिजन्स की राय
Deva X Review: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म एक सख्त और विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी बयां करती है, जो एक हाई-प्रोफाइल हत्या की जांच करते हुए छल, विश्वासघात और झूठ की परतों को उजागर करता है। फिल्म को लेकर दर्शकों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहे हैं।
कहानी ने जगाई उम्मीदें लेकिन निर्देशन पर उठे सवाल

फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की राय मिली-जुली है। पोटेंशियल होने के बावजूद कहानी कई जगहों पर कमजोर नजर आती है। निर्देशन की कमी की वजह से यह एक दमदार थ्रिलर बनने में असफल होती दिख रही है। हालांकि, शाहिद कपूर के प्रदर्शन को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि शाहिद ने फिल्म को अपनी एक्टिंग से थामे रखा है।
पूजा हेगड़े को मिला दर्शकों का प्यार

पूजा हेगड़े के काम की भी तारीफ हो रही है। कुछ दर्शकों ने इसे उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है। वहीं शाहिद कपूर को लेकर कई लोग कह रहे हैं कि इस भूमिका को उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता था।
नेटिजन्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस की राय बंटी हुई है। कुछ ने इसे शाहिद कपूर के करियर की सबसे शानदार फिल्म बताया है तो कुछ ने इसे सिर्फ एक औसत थ्रिलर करार दिया है। फिल्म के गानों को भी सराहना मिल रही है।
बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पर टिकी निगाहें
शुरुआती रिव्यू भले ही मिलाजुला हो, लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभा सकता है। अब देखना यह होगा कि देवा बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है।
Also Read: ‘Squid Game 3’: ‘स्क्विड गेम 3’ की रिलीज का हुआ ऐलान, यहां जानें कब होगी स्ट्रीमिंग ?

