पुलिस झंडा दिवस पर DGP ने CM योगी को लगाया फ्लैग पिन, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को पुलिस झंडा दिवस (Police Flag Day) बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस प्रदेश के थानों, पुलिस चौकियों और सभी पुलिस कार्यालयों में आयोजित किया गया, जो यूपी पुलिस के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर, डीजीपी डीएस चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्लैग पिन लगाया और उन्हें एक प्रतीक चिन्ह भी सौंपा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर ‘एक्स’ (X) पर ट्वीट कर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक बधाई! समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा की प्रतीक यूपी पुलिस पर हमें गर्व है। जय हिंद!

Police Flag Day 23 November

1952 से जुड़ी है परंपरा

उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। यूपी पुलिस पूरे भारतवर्ष का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवंबर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा ‘पुलिस कलर’ (Police Colour) व ध्वज प्रदान किया गया था। इस ध्वज का आकार चार फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा होता है। इसमें दो रंग हैं ऊपर लाल रंग और नीचे नीला रंग। इसी दिन प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) बल को भी पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।

Also Read: Pratapgarh News: कुंडा में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, सपा नेता तनवीर समेत दो गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.