Lucknow News: ड्रग तस्कर अमित टाटा संग फोटो वायरल होने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सफाई, बताया साजिश
Lucknow News: लखनऊ में 100 करोड़ रुपये की कोडीन मिक्स नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इन आरोपों को खारिज किया और इसे अपने खिलाफ रची गई साज़िश बताया है।
धनंजय सिंह ने मांग की है कि कोडीन मिक्स नशीली सिरप की तस्करी के इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ साज़िश रची जा रही है। मैं जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग करूँगा।
नमस्ते प्रिय साथियों।
मुझे पता है कि कफ़ सिरफ़ के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है।
इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रकरण काशी/वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य… pic.twitter.com/51xyhPOU1D— Dhananjay Singh (@MDhananjaySingh) November 29, 2025
कांग्रेस पर छवि धूमिल करने का आरोप
धनंजय सिंह ने आरोप लगाया कि मामला काशी (वाराणसी) से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि जाँच के बाद राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके।
दरअसल, उत्तर प्रदेश STF ने 27 नवंबर को गोमतीनगर से 100 करोड़ रुपये की नशीली कफ सिरप तस्करी के मामले में अमित टाटा को गिरफ्तार किया था। इसके तुरंत बाद अमित टाटा की धनंजय सिंह के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी।

