धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर लौटे ही-मैन, परिवार और फैंस में खुशी की लहर

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल को आखिरकार बुधवार (12 नवंबर) की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 89 वर्षीय ही-मैन अभिनेता कुछ दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब उनकी सेहत में काफी सुधार है। अभिनेता के अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर उनके लाखों चाहने वालों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। मेडिकल टीम के अनुसार, धर्मेंद्र पर इलाज का अच्छा असर हुआ है और अब वह आगे का इलाज घर पर ही जारी रखेंगे।

परिवार के लिए मुश्किल भरा था समय

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगी थीं। यह समय देओल परिवार और पूरे बॉलीवुड के लिए मुश्किलों से भरा रहा। धर्मेंद्र के परिवार ने तुरंत इन झूठी खबरों का खंडन किया और अपनी कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अभिनेता की हालत स्थिर है और वह अच्छे से रिकवर कर रहे हैं।

हेमा मालिनी ने लगाई थी फटकार

धर्मेंद्र के निधन की गैर-जिम्मेदाराना खबरें फैलाने वालों को हेमा मालिनी ने आड़े हाथों लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, जो हो रहा है वो माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है।

Also Read: असहाय, वृद्ध और दिव्यांगजनों के घर तक पहुंचाया जाएगा राशन: कुशीनगर जिलाधिकारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.