MS Dhoni vs Lionel Messi: 14 दिसंबर को होगा सबसे महंगा क्रिकेट मैच, सचिन-विराट भी होंगे मैदान पर
Sandesh Wahak Digital Desk: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी बहुत जल्द भारत आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनके पैरों में फुटबॉल के बजाय क्रिकेट का बल्ला दिख सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम के बीच 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक विशेष सात-ऑन-सात क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
इस ऐतिहासिक मैच में धोनी के साथ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हिस्सा लेंगे। मेसी भारत में 13 से 15 दिसंबर तक रहेंगे और इसी दौरान यह मुकाबला आयोजित होने की संभावना है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “मेसी 14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में होंगे और भारतीय क्रिकेट के पूर्व तथा वर्तमान खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेल सकते हैं। आयोजन की अंतिम जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”
आपको बता दें कि यह मेसी का भारत का दूसरा दौरा होगा। वे पहले 2011 में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेलने आए थे। इस बार उनका दौरा प्रमोशनल टूर के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें वे महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और कोलकाता भी जा सकते हैं।
इस अनोखे और आकर्षक मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जहां दो खेलों के महानायक धोनी और मेसी एक ही मैदान पर नजर आएंगे।
Also Read: ओवल टेस्ट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा इंग्लैंड! ICC का सख्त नियम बना बाधा

