धोनी का IPL करियर खत्म! CSK के मालिक ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के खत्म होते ही महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

चर्चा थी कि क्या धोनी अब रिटायरमेंट लेकर IPL को अलविदा कह देंगे? लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक काशी विश्वनाथन ने धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

MS Dhoni

धोनी IPL 2026 में भी खेलेंगे

CSK के मालिक काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धोनी अगले सीजन यानी IPL 2026 में भी खेलते नजर आ सकते हैं।

एक वायरल वीडियो में, जब एक बच्चे ने उनसे पूछा कि “क्या धोनी अब रिटायर हो जाएंगे?”, तो विश्वनाथन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया— “धोनी रिटायर नहीं होंगे। मैं उनसे पूछकर आपको बताऊंगा।”

IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही।

वहीं, एमएस धोनी का बल्ला भी खास नहीं चला — उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए, औसत 24.50 रहा और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 30 रन था।

फैंस को फिर दिखेगा ‘थाला’ का जलवा?

हालांकि, CSK के लिए यह सीजन निराशाजनक था, लेकिन धोनी के फैंस के लिए मालिक का बयान किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

अब यह तय माना जा रहा है कि 2026 में एक बार फिर ‘थाला’ धोनी पीले जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे और CSK को फिर से जीत की राह पर लाने की कोशिश करेंगे।

Also Read: Women’s World Cup 2025: सूरत के कारोबारी ने खोली तिजोरी, भारतीय महिला टीम को देंगे हीरे के गहने और…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.