Dhurandhar 2 Day 3: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़
Sandesh Wahak Digital Desk: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
रिलीज के महज तीन दिनों में ही फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है।
तीसरे दिन की कमाई ने चौंकाया
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन करीब 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म को इस दिन 81.6% ऑक्यूपेंसी मिली और देशभर में 20,917 शोज में इसे प्रदर्शित किया गया।
अगर इन आंकड़ों को जोड़ा जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब लगभग 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, तीसरे दिन के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।
भाषा के हिसाब से कमाई
तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 105 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। इसके अलावा तमिल में 2.95 करोड़, तेलुगू में 5 करोड़, मलयालम में 4 लाख और कन्नड़ में करीब 1 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
खास बात यह है कि हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन माना जा रहा है।
तीन दिन में 300 करोड़ क्लब
फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़, पहले दिन 102.55 करोड़ और दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ महज तीन दिनों में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
स्टारकास्ट और बजट
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
बड़े-बड़े सितारों ने भी आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की अदाकारी की जमकर तारीफ की है।

