Dhurandhar 2 Day 1: ऐतिहासिक ओपनिंग, पैन-इंडिया बॉक्स ऑफिस पर नया अध्याय
Sandesh Wahak Digital Desk: धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।
रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन ऐसी धमाकेदार शुरुआत की कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई।
रिलीज़ से पहले ज़बरदस्त बज़ और हाउसफुल शोज़ के दम पर फिल्म ने पैन-इंडिया स्तर पर मजबूत पकड़ बनाई।
पहले दिन की कमाई
फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज़ में पहले ही 43 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। फुल रिलीज़ के बाद, 21,728 शोज़ में फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये नेट की कमाई की।
पेड प्रीव्यू को जोड़कर पहले दिन की कुल नेट कमाई 145.55 करोड़ रुपये रही, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
इसके साथ ही यह बॉलीवुड इतिहास की पहली 100 करोड़+ नेट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।

भाषावार प्रदर्शन
फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ हुई।
-
हिंदी: 19,500 शोज़ से 99.10 करोड़ नेट, 73.6% ऑक्यूपेंसी
-
तेलुगु: 2.12 करोड़, 59%
-
तमिल: 1.16 करोड़, 39%
-
मलयालम: 0.09 करोड़, 80%
-
कन्नड़: 0.08 करोड़, 46%
रिकॉर्ड्स की झड़ी
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पैन-इंडिया फिल्मों के कई बड़े ओपनिंग-डे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग दर्ज की।
हालांकि. यह पुष्पा 2 के 164 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रही।
टॉप ओपनिंग इंडियन फिल्में (डे-1 नेट)
-
पुष्पा 2 – 164 करोड़
-
धुरंधर: द रिवेंज – 145.55 करोड़
-
आरआरआर – 133 करोड़
-
बाहुबली 2 – 121 करोड़
-
कल्कि 2898 एडी – 95 करोड़
ओपनिंग-डे के इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने साफ कर दिया है कि फिल्म पैन-इंडिया बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की दावेदार है।

