धुरंधर फेम Ranveer Singh को मिला धमकी भरा मैसेज, करोड़ों रुपये की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी धमकी भरा मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई थी। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई है।

व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए दी गई धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया था। इस मैसेज में करोड़ों रुपये की मांग की गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं अब धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच कर रही है और मैसेज भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि इस मामले में अभी तक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) या उनकी टीम की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

 

Also Read: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.