19 मार्च को रिलीज नहीं हो रही है Dhurandhr 2, डायरेक्टर का आया जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद ऐसी जबरदस्त सफलता हासिल की 40 दिन बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी ऑडियंस की जुबान पर ‘धुरंधर’ का नाम है। इस शानदार रिस्पॉन्स के बाद से ही दर्शकों को इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार है।

धुरंधर 2 की रिलीज डेट पर सस्पेंस

‘धुरंधर’ की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि इसी तारीख पर साउथ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ लेकर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच क्लैश तय माना जा रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या मेकर्स ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को पोस्टपोन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर चल रही इन तमाम अटकलों के बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के कुछ पोस्ट री शेयर किए, जिनमें दर्शक फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इन पोस्ट को शेयर करते हुए आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट भी मेंशन की है।

Dhurandhr 2

19 मार्च को ही होगी रिलीज

एक फैन को जवाब देते हुए आदित्य धर ने लिखा, “सो स्वीट! शुक्रिया, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं।” उनके इस बयान के बाद साफ हो गया है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर पोस्टपोन को लेकर चल रही सभी बातें सिर्फ अफवाह हैं और इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के अंत में दिखाया गया था कि उनके किरदार का अंत हो जाता है। इसके बाद माना जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे। लेकिन हाल ही में फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा हुआ है।

रहमान डकैत की दिखाई जाएगी बैकस्टोरी

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना को वापस लाने की तैयारी में हैं। भले ही पहले पार्ट में रहमान डकैत का अंत हो चुका हो, लेकिन दूसरे पार्ट में उसके किरदार की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है और अब दर्शक ‘धुरंधर 2’ का और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Also Read: उरई में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटा प्याज लदा ट्रक, तीन लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.