‘अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ संवाद ज़रूरी’, चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस में CM योगी ने दिया संदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) द्वारा आयोजित 26वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिसेस ऑफ वर्ल्ड (ICCJW) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विश्व में शांति और सतत विकास के लिए संवाद के महत्व पर ज़ोर दिया।

अराजकता और वर्चस्व पर मुख्यमंत्री का रुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवाद उन लोगों के खिलाफ महत्वपूर्ण और आवश्यक है, जो अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए अराजकता का वातावरण पैदा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया में अशांति और अराजकता है, वहाँ सस्टेनेबल (सतत) विकास की बात करना बेमानी है। स्वयं के वर्चस्व को स्थापित करने के लिए संवाद को बाधित किया जाता रहा है। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस को स्वयं में डायलॉग (संवाद) का एक माध्यम बताया, जो मानवता के लिए एक उद्घोषणा है।

 भारत की परंपरा और वैश्विक दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री ने भारत की हजारों वर्षों की परंपरा ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ (The Whole World Is One Family) की भावना से विश्व को अवगत कराया। उन्होंने ज़ोर दिया कि संकट के समय शरण देने और आगे बढ़ाने में भारत ने हमेशा योगदान दिया है। सीएम योगी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा घोषित सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्यों (SDG) को याद करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधन, रोजगार, पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा जैसे विषयों पर आधारित 16 लक्ष्यों में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब हम विश्व की वास्तविक समस्या की तह में जाते हैं, तो लगता है कि मूल समस्या आपसी संवाद का अभाव है।

Also Read: रामपुर जेल में आजम खान को हुई सांस लेने में तकलीफ, बेटे को मुलाकात से किया मना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.