क्या तलाक के बदले मौनी रॉय ने वसूली मोटी रकम? पति सूरज नांबियार ने बताया सच
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा कि उनके सेपरेशन को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह से मनगढ़ंत और गलत हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बीच किसी भी तरह की एलिमनी तय नहीं हुई है, न ही उनके रिश्ते में कोई विवाद या तीसरे व्यक्ति की भूमिका रही है।
स्टेटमेंट में कहा गया,

“हमने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। इस निर्णय में एक-दूसरे की भलाई को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा जो भी बातें फैलाई जा रही हैं, वे महज कल्पना हैं और बदनाम करने की कोशिश हैं।”
सूरज नांबियार ने खास तौर पर उन अफवाहों पर भी नाराजगी जताई, जिनमें अभिनेत्री Disha Patani या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति का नाम उनके रिश्ते से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्दोष दोस्तों को इस मामले में घसीटना गलत है और मीडिया से बिना पुष्टि के खबरें प्रकाशित न करने की अपील की।
साथ ही, दोनों ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से उनकी निजता का सम्मान करने की मांग की।
गौरतलब है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी।
चार साल बाद दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब इस संयुक्त बयान के जरिए कपल ने सभी अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.