क्या आप जानते हैं! सबसे पहले इस बैंक ने जारी किया था क्रेडिट कार्ड, अब 11 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

Sandesh Wahak Digital Desk: आज के समय में क्रेडिट कार्ड नौकरीपेशा वर्ग की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। महीने के आखिरी दिनों में या अचानक कोई ज़रूरत आ जाए, तो क्रेडिट कार्ड एक आसान विकल्प बनकर सामने आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में क्रेडिट कार्ड की शुरुआत कब हुई थी और इसकी यात्रा कैसी रही? आइए आज इसके बारे में जानते हैं…

कैसे हुई क्रेडिट कार्ड की शुरुआत

भारत में क्रेडिट कार्ड की शुरुआत 1980 में हुई थी, जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देश का पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। इस कार्ड को “सेंट्रल कार्ड” नाम दिया गया था और यह वीजा नेटवर्क के तहत जारी हुआ था। यही वह समय था, जब भारत में आधुनिक पेमेंट सिस्टम का बीज बोया गया और आज ये बैंकिंग सेक्टर में बहोत बड़ी क्रांति बन चुका है।

Central Bank of India

आर्थिक उदारीकरण और नई सुविधाओं का आगमन

आपको बताते चलें कि, साल 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद वैश्विक बैंकिंग कंपनियों ने भारत में प्रवेश किया। इस दौर में ग्राहकों को बीमा, फ्रॉड से सुरक्षा (शून्य जिम्मेदारी), और रिवार्ड पॉइंट जैसी सुविधाएं मिलने लगीं। इन सुविधाओं ने क्रेडिट कार्ड को और अधिक आकर्षक और भरोसेमंद बनाया।

2000–2010 की इंटरनेट क्रांति और ऑनलाइन शॉपिंग

साल 2000–2010 के दशक में इंटरनेट का प्रसार हुआ और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी से बढ़ा। जिस्के बाद IRCTC (2002), MakeMyTrip (2005) और Flipkart (2007) जैसे प्लेटफॉर्म्स ने क्रेडिट कार्ड को रोजमर्रा के लेन-देन का हिस्सा बना दिया।

Central Bank of India

RuPay कार्ड का आगमन और विस्तार

यहां साल 2012 में NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने RuPay कार्ड लॉन्च किया। जिसका उद्देश्य भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों तक कार्ड की पहुंच बढ़ाना था। जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में भी डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिला।

2020 के बाद नई ऊंचाइयों की ओर

वहीं धीरे-धीरे ये कारवां बढ़ता गया और सितंबर 2022 तक भारत में करीब 10 करोड़ क्रेडिट कार्ड उपयोग में थे। वहीं, मई 2025 तक यह संख्या बढ़कर 111.2 मिलियन (11 करोड़ से अधिक) हो चुकी थी। इसमें रेगुलर कार्ड, ट्रैवल कार्ड, फ्यूल कार्ड, लाइफस्टाइल कार्ड, सिक्योर्ड कार्ड और UPI से लिंक कार्ड शामिल हैं।

Central Bank of India

हर वर्ग तक पहुंचा क्रेडिट कार्ड

जहां एक ओर पहले क्रेडिट कार्ड केवल बड़े बैंकों और उच्च क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों तक ही सीमित थे। वहीं अब AU Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank, Utkarsh Small Finance Bank जैसे छोटे फाइनेंस बैंक भी क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे हैं। इससे छोटे शहरों और नए ग्राहकों तक इनकी पहुंच बनी है।

बिना बैंक अकाउंट के भी क्रेडिट कार्ड

वहीं अब कुछ ऐसी योजनाएं भी आ चुकी हैं, जिनके तहत बिना बैंक खाता खोले भी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है– बस ग्राहक को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं और क्रेडिट कार्ड उनकी जेब में पहुंच जाता है।

Also Read: सपा नेता के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, कार चालक फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.