पाचन होगा दुरुस्त और खुलकर लगेगी भूख, अपनाएं ये 5 योगासन

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आपको भूख कम लगती है, तो यह तनाव या खराब पाचन का संकेत हो सकता है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और असरदार तरीका है, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। योग से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, पाचन क्रिया तेज होती है और मन भी शांत रहता है। आइए, जानते हैं ऐसे 5 योगासनों के बारे में जो आपकी भूख बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

1. धनुरासन

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह शरीर में हार्मोनल संतुलन को भी बेहतर करता है और तनाव कम करके भूख बढ़ाने में मदद करता है।

Yoga for digestion

2. वज्रासन

यह सबसे आसान आसनों में से एक है। खाने के बाद इस आसन को करने से पाचन बेहतर होता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है, जिससे आप शांत और ऊर्जावान महसूस करते हैं। नियमित अभ्यास से भूख में सुधार हो सकता है।

3. पवनमुक्तासन

अगर आप गैस, कब्ज या एसिडिटी से परेशान हैं, तो यह आसन आपके लिए है। पवनमुक्तासन नियमित रूप से करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं, जिससे आपकी भूख स्वाभाविक रूप से बढ़ती है।

Yoga for digestion

4. हलासन

यह आसन पेट के अंगों को सक्रिय करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। यह थायराइड ग्रंथि को भी उत्तेजित करता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

5. सर्वांगासन

सर्वांगासन को ‘सर्व अंगों का आसन’ भी कहा जाता है। यह पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। यह मस्तिष्क में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और भूख न लगने की समस्या दूर होती है।

Yoga for digestion

ध्यान दें: किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या किसी योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read: Siddharthanagar News: खाद में धांधली पर DM सख्त, बेल्टीलर समिति के सचिव पर FIR के आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.