VIDEO: दिग्वेश राठी ने बरपाया कहर, लगातार 5 गेंदों पर लिए 5 विकेट, वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके युवा स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

इस बार वजह है उनकी चमत्कारी गेंदबाज़ी, जिसमें उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट चटकाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। इस प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक ओवर में मचाई तबाही

एक स्थानीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान, दिग्वेश राठी ने अपने एक ओवर में कहर बरपाया। मैच के 15वें ओवर में उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट किया।

  • पहली तीन गेंदों पर उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बोल्ड किया।

  • चौथी गेंद पर बाएं हाथ का बल्लेबाज भी बोल्ड हो गया।

  • पांचवीं गेंद पर उनकी शानदार गुगली ने बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

इस ऐतिहासिक ओवर के बाद मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और राठी की तारीफ की।

हालांकि, ये मैच आईपीएल 2025 से पहले का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

IPL 2025 में लिए 14 विकेट

25 वर्षीय दिल्ली में जन्मे दिग्वेश राठी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था।

उन्होंने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 14 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 8.25 रहा। उन्होंने अब तक अपने करियर में 15 टी20 मुकाबलों में 17 विकेट झटके हैं।

‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ के कारण भी चर्चा में रहे

आईपीएल 2025 के दौरान दिग्वेश राठी का ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ भी काफी वायरल हुआ था।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद सेलिब्रेशन किया था, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसके चलते दिग्वेश पर जुर्माना और एक मैच का बैन भी लगा था।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

क्रिकेट फैंस ने इस प्रदर्शन को “गेंदबाज़ी का मैजिक मोमेंट” बताया है। कई लोगों ने इसे युवराज सिंह की 6 गेंदों पर 6 छक्कों के बराबर का पल बताया — लेकिन इस बार गेंदबाज़ के पक्ष में।

Also Read: रिटायरमेंट के बाद भी टॉप पर विराट-रोहित, BCCI से अब भी मिल रही सबसे ज्यादा सैलरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.