Lucknow News: डिंपल यादव ने सराहा महिलाओं का संघर्ष, बोलीं- ‘महिलाएं ही समाज की असली ताकत’

Sandesh Wahak Digital Desk: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ के लोलई गांव में खुशियों और सम्मान का दोहरा उत्सव देखने को मिला। ‘लागन उद्यमी महिला फाउंडेशन’ की ओर से महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ समाज की उन गुमनाम नायिकाओं को मंच मिला जो छोटे-छोटे प्रयासों से अपने परिवार की तकदीर बदल रही हैं।

 डिंपल यादव ने सराहा महिलाओं का संघर्ष, बोलीं- 'महिलाएं ही समाज की असली ताकत'

सीमित संसाधनों में बड़ा हौसला

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने लोलई और मल्हौर क्षेत्र की महिलाओं से सीधा संवाद किया। महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “सीमित संसाधनों के बावजूद जो महिलाएं साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं, वे ही समाज की असली ताकत हैं। अगर इन महिलाओं को सही अवसर और सहयोग मिले, तो वे देश के विकास की तस्वीर बदल सकती हैं।” उन्होंने इस पहल के लिए फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनकी टीम की जमकर तारीफ की।

झांसी की रानी जैसा साहस जगाने की अपील

फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए झांसी की रानी के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जो सिलाई, ब्यूटी पार्लर और सब्जी की दुकानों जैसे लघु उद्योगों के जरिए अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं।

 डिंपल यादव ने सराहा महिलाओं का संघर्ष, बोलीं- 'महिलाएं ही समाज की असली ताकत'

डॉक्टरों और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान

इस मौके पर केवल उद्यमी ही नहीं, बल्कि सेवा करने वाले हाथों को भी सम्मान मिला।

चिकित्सा क्षेत्र: डॉ. शेली महाजन, डॉ. अमित रंजन, डॉ. नेहा साहू और डॉ. गुंजन सहित कई डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समाज की धुरी: आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनकी सामाजिक सक्रियता के लिए मंच पर सराहा गया।

 डिंपल यादव ने सराहा महिलाओं का संघर्ष, बोलीं- 'महिलाएं ही समाज की असली ताकत'

गुलाल के साथ होली का उल्लास

कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह ने माहौल को पूरी तरह फागुनी रंगों में सराबोर कर दिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लखनऊ कैंसर संस्थान की निदेशक डॉ. निर्मला पंत, उर्वशी आहूजा और निमिषा सोनकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Read: ‘लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार कर रही TMC’, ममता सरकार पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

Get real time updates directly on you device, subscribe now.