दीनानाथ यादव बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक, कुलपति ने कराया पदभार ग्रहण

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु को अपना नया परीक्षा नियंत्रक मिल गया है। विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के पद पर कार्यरत दीनानाथ यादव को पदोन्नति देकर परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

कुलपति प्रो. कविता शाह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराते हुए कहा कि परीक्षा नियंत्रक का पद बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर जब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सेमेस्टर प्रणाली और नए कोर्सेस लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पद के खाली रहने से आ रही दिक्कतें अब दूर होंगी और परीक्षा व मूल्यांकन का काम और भी सुचारू रूप से चलेगा।

कई प्रशासनिक पद अब भी खाली

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में फिलहाल कुलसचिव, उपकुलसचिव और सहायक कुलसचिव जैसे कई अहम पद खाली हैं, जिससे प्रशासनिक कामों में परेशानी आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन पदों पर जल्द नियुक्ति के लिए सरकार को पत्र लिखा है ताकि 280 से ज्यादा कॉलेजों से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के हो सकें।

अपनी नई जिम्मेदारी पर दीनानाथ यादव ने कहा कि वह छात्रों के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षाओं और परिणामों की प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सहयोग से वे एक बेहतरीन संस्थान बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: आजम खान की रिहाई पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, पुलिस ने 73 गाड़ियों का काट दिया तगड़ा चालान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.