The Raja Saab के प्रदर्शन पर फूटा डायरेक्टर का गुस्सा!

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। पोंगल के त्योहार पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को जबरदस्त कमाई की उम्मीद थी। लेकिन रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल निराशाजनक होता चला गया। छह दिनों के भीतर ही फिल्म की कमाई में गिरावट और लगातार मिल रहे नेगेटिव रिव्यू ने यह साफ कर दिया कि यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई।

कमजोर साबित हुई कहानी

फिल्म (The Raja Saab) में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर और प्रमोशन ने काफी उत्साह पैदा किया था। लेकिन सिनेमाघरों में आने के बाद दर्शकों को स्क्रिप्ट, कहानी और बॉडी डबल्स के ज्यादा इस्तेमाल ने निराश कर दिया। कई दर्शकों ने इसे कमजोर और बिना गहराई वाली कहानी बताया जिससे फिल्म की पकड़ कमजोर होती चली गई।

The Raja Saab

डायरेक्टर की नाराजगी

फिल्म (The Raja Saab) के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद डायरेक्टर मारुति ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने फिल्म को त्योहार के मूड में देखा और इसी वजह से कहानी की भावनात्मक और गहराई वाली बातों को समझ नहीं पाए। उनका कहना है कि करीब तीन साल की मेहनत को केवल तीन घंटे में जज कर देना सही नहीं है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

मारुति ने आगे कहा कि जो लोग फिल्म (The Raja Saab) का मजाक बना रहे हैं उन्हें अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई श्राप या धमकी नहीं बल्कि जीवन का तरीका है। हालांकि उनके इस बयान से कई लोग नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने उनका विरोध किया और कहा कि त्योहार के मौसम में फिल्म को रिलीज करना खुद मेकर्स की रणनीति थी और जब फिल्म सफल नहीं हुई तो दर्शकों को दोष देना सही नहीं है। कई लोगों ने फिल्म की स्क्रिप्ट, डायरेक्शन और प्रभास के फिल्म सलेक्शन पर भी सवाल उठाए।

छह दिनों में The Raja Saab की कमाई

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) ने पहले छह दिनों में भारत में लगभग 124.65 करोड़ रुपये की कमाई की। भारी बजट में बनी होने की वजह से इसे व्यावसायिक तौर पर सफल नहीं माना जा रहा है। इस तरह यह फिल्म प्रभास के करियर की एक बड़ी कमी के तौर पर देखी जा रही है क्योंकि इससे जुड़ी उम्मीदें काफी ज्यादा थीं। प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ने यह भी कहा था कि अगर रिलीज के बाद किसी को फिल्म से शिकायत होगी तो वे उनके घर तक आ सकते हैं।

 

Also Read: ईरान ने तस्वीर शेयर कर ट्रंप को दी सीधे हमले की धमकी, ब्रिटेन ने खाली किया अपना दूतावास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.