गंदा पानी बन रहा है किडनी में पथरी का बड़ा कारण, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप गंदा या दूषित पानी पी रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए! हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खराब पानी पीने से किडनी में पथरी (Kidney Stone) होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत इस अध्ययन में बताया गया है कि प्रदूषित इलाकों में रहने वाले लोगों में न केवल पथरी की आशंका अधिक होती है, बल्कि पथरी का आकार भी बड़ा पाया गया।
शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस शोध में 1142 लोगों को शामिल किया गया था, जिनमें से 90 लोग अत्यधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहते थे। इन 90 मरीजों में किडनी स्टोन का साइज सामान्य लोगों की तुलना में काफी बड़ा पाया गया, जो कि 21 मिलीमीटर तक था। इतना ही नहीं, इन लोगों में बार-बार पथरी बनने की संभावना भी ज्यादा देखी गई। आंकड़ों के अनुसार, 46.6 प्रतिशत मरीजों में दोबारा पथरी बनने का खतरा था, जबकि 41.1 प्रतिशत मरीजों में एक से ज्यादा पथरी पाई गई।
ये है किडनी में स्टोन का मुख्य कारण

अब तक किडनी स्टोन की मुख्य वजह कम पानी पीना, गलत खान-पान, अत्यधिक नमक और प्रोटीन का सेवन मानी जाती थी। लेकिन अब इसमें दूषित पानी भी एक महत्वपूर्ण कारण बनकर उभरा है। भारत के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, जहां जल प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या बन चुका है।
बता दे, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना पथरी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। साथ ही, संतुलित आहार और नियमित चेकअप से भी इस गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।
(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह के उपचार या परहेज से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।)
Also Read: Health Care: हेवी वर्कआउट नहीं कर सकते? तो रोजाना वॉक करें, सेहत को होंगे चमत्कारी फायदे

