त्योहारों में व्यवधान डाला तो होगी जेल, सीएम योगी की सख्त चेतावनी
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में त्योहारों का माहौल बिगाड़ने वालों के लिए अब जगह सिर्फ जेल में ही होगी। लोकभवन सभागार में आयोजित उज्ज्वला गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपद्रवियों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा – “त्योहार खुशी और सौहार्द के लिए होते हैं, न कि उपद्रव के लिए। जो त्योहारों में रंग में भंग डालेगा, जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहे।”
महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उज्ज्वला योजना की 1 करोड़ 86 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में ₹1500 करोड़ की सब्सिडी सीधे भेजी। इसके अलावा 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से सिलेंडर रिफिल की सहायता राशि भी प्रदान की गई। सीएम ने कहा कि 2014 से पहले रसोईघर में महिलाएं धुएं में जिंदगी गुजारने को मजबूर थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना ने गरीब परिवारों की जिंदगी आसान बना दी।
दंगाइयों पर सख्त संदेश
सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि:
- यूपी में अब दंगाइयों की कोई जगह नहीं
- पिछले आठ वर्षों में सभी धर्मों के त्योहार शांति से मनाए गए
- सरकार प्रदेश में शांति, कानून और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है
- “जो कानून की भाषा नहीं समझेगा, उसे उसकी ही भाषा में समझाया जाएगा”
उन्होंने पहले की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में “सैफई परिवार” का ही शासन था, लेकिन आज पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानकर विकास हो रहा है।
“अगर किसी बेटी से छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर यमराज खड़े मिलेंगे। टिकट यहीं से कट जाएगा।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा।योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री यूपी
Also Read: बीजेपी ने चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

