Lucknow News: मंडलायुक्त ने मौके पर पहुंचकर देखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता, ठेकेदार पर लगाया जुर्माना

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने खुद बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने इस सड़क के निर्माण में हुई लापरवाही की शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि सड़क पर डाली गई डीबीएम (कच्ची) परत की सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। हालाँकि, अधिकारियों ने बताया कि यह अभी अंतिम परत (बिटुमिनस कंक्रीट) नहीं थी और खराब सामग्री को तुरंत हटा दिया गया है।

इस लापरवाही के लिए प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ठेकेदार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसे एक साल के लिए नगर निगम के किसी भी काम से प्रतिबंधित (डिबार) कर दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Divisional Commissioner

लोक धन की लूट बर्दाश्त नहीं

मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त पंत ने साफ कहा, लोक धन का उपयोग अत्यंत पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। जनसुविधाओं के काम में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने आदेश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक मजबूत निगरानी प्रक्रिया (SOP) बनाई जाए।

Also Read: यूपी STF ने फर्जी RAW अधिकारी को किया गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज़ और 81 लाख रुपये किए फ्रीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.