Lucknow News: मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन दिव्यांग पार्क का किया निरीक्षण, अक्टूबर तक काम पूरा करने का निर्देश

Lucknow News: लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आज अचानक स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे दिव्यांग पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, मंडलायुक्त ने देखा कि सिविल कार्य चल रहा था। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता और मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए और सभी सिविल कार्य तय समय पर पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि पार्क का लगभग 70% सिविल कार्य पूरा हो चुका है।

Divyang Park

डॉ. जैकब ने कहा कि काम को और तेज करने के लिए 24×7 कामगारों की संख्या बढ़ाई जाए और अक्टूबर 2025 तक पूरा सिविल कार्य हर हाल में खत्म कर लिया जाए। उन्होंने फिनिशिंग के काम पर विशेष ध्यान देने को कहा और चेतावनी दी कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Divyang Park

इसके साथ ही, उन्होंने पार्क में लगने वाली हाई मास्ट लाइट, पोलार्ड लाइट और म्यूजिक सिस्टम का काम भी अच्छी गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: Kanpur News: शिक्षा और उद्योग के मेल से बढ़ेगा नवाचार, IIT कानपुर में बोले सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.